ब्रेकिंग न्यूज़
Madya Pradesh News : टोंक खुर्द अधिवक्ता संघ के चुनाव संपन्न।
ब्यूरो चीफ रवि कुमार देवास, M.P.
पदम सिंह उदाना अध्यक्ष और जगदीश लाठिया सचिव निर्वाचित टोंक खुर्द।सोमवार को टोंक खुर्द अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए।जिसमे अध्यक्ष पदम सिंह उदाना,उपाध्यक्ष अंतर सिंह खरवाड़िया,महिला उपाध्यक्ष छाया गोदेन,सचिव जगदीश चंद्र लाठिया,सह सचिव आशीष भंडारी,कोषाध्यक्ष विनीता शर्मा और पुस्तकालय सचिव शशिकांत शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए।निर्वाचन के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का बार में न्यायाधीश और अधिवक्ताओं व न्यायालयीन स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया।गौरतलब है की टोंक खुर्द बार की स्थापना वर्ष 1989 से लेकर आज तक कभी भी चुनाव नहीं हुए है और सर्वानुमति से निर्विरोध चुनाव कराएं गए है और उसी परंपरा को अब भी जारी रखकर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न कराया गया।




Subscribe to my channel