ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : जन्म प्रमाण पत्र गुम होने पर जनसुनवाई में मिला तत्काल समाधान, डिजिटाइज कर उपलब्ध कराई प्रमाणित प्रति

जनसुनवाई में 185 आवेदनों की हुई सुनवाई

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई संपन्न हुई। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर आयशा अंसारी, कौशल सिंह, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिला स्तरीय जनसुनवाई में मंगलवार को एक आवेदक की लंबे समय से लंबित समस्या का त्वरित समाधान किया गया। ग्राम पंचायत मेलवार, जनपद पंचायत बड़ामलहरा निवासी जयंती अहिरवार अपने भतीजे हरि अहिरवार के साथ जनसुनवाई में पहुंचीं।

उन्होंने बताया कि उनके भतीजे हरि अहिरवार (जन्म तिथि 15 मार्च 2011) का जन्म प्रमाण पत्र गुम हो गया है, जिससे आवश्यक कार्यों में परेशानी हो रही है। अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी ने आवेदन पर सुनवाई करते हुए जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के संबंधित अधिकारी को निर्देशित कर जिला अस्पताल छतरपुर के सहयोग से मामले का तत्काल निराकरण कराया।

जिला अस्पताल में उपलब्ध ऑफलाइन जारी जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति, अस्पताल के जन्म रजिस्टर तथा संबंधित अभिलेखों के आधार पर जन्म विवरण का डिजिटाइजेशन कर जन्म प्रमाण पत्र तैयार किया गया। इसके उपरांत जन्म प्रमाण पत्र तत्काल हितग्राही को उपलब्ध कराया गया। अपनी समस्या का शीघ्र समाधान होने पर जयंती अहिरवार एवं उनके भतीजे हरि अहिरवार ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही जनसुनवाई में 185 आवेदनों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के तत्काल समाधान करने के लिए निर्देशित किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button