Uttar Pradesh News : मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट पर भाकियू का धरना शुरू, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सरकार की नीतियों पर साधा निशाना ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और बर्बरता के विरोध में मंगलवार को मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का विशाल धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया। धरने में बड़ी संख्या में किसान, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए छात्र-युवा विरोधी नीतियों पर सवाल उठाए।

धरने में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी मौजूद है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां किसानों, युवाओं और आम जनता के हितों के विपरीत हैं तथा लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया जा रहा है। भाकियू नेताओं ने दिल्ली में हुई घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उचित कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Subscribe to my channel