Uttar Pradesh News : दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में मुजफ्फरनगर में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग
रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को मुजफ्फरनगर में अभिभावकों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों और अन्य लोगों के साथ बल प्रयोग किया गया, जिसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षा और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय सोनम वांगचुक एवं अभिजीत दीपके के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं और अन्य लोग कई दिनों से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना एवं भूख हड़ताल कर रहे थे। प्रदर्शनकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार, विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी मांगें रख रहे थे।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि 20 जुलाई 2026 को दिल्ली पुलिस ने धरनास्थल को खाली कराते समय प्रदर्शनकारियों के साथ सख्ती बरती। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि इस दौरान छात्रों, छात्राओं और बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार किया गया तथा भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का भी प्रयोग किया गया। ज्ञापन सौंपने वालों ने राष्ट्रपति से पूरे मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि किसी छात्र या प्रदर्शनकारी के साथ अन्याय हुआ है तो उसे न्याय दिलाने की मांग की। ज्ञापन पर अंकुर बालियान, अर्जुन सिंह, एडवोकेट नसीम हैदर, डॉ. फुरकान मालिक सहित बड़ी संख्या में अभिभावकों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अधिवक्ताओं के हस्ताक्षर दर्ज

Subscribe to my channel