Uttar Pradesh News : गाजीपुर में तालाब की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई।

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
गाजीपुर फतेहपुर: प्रशासन ने जल संरक्षण और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई की है। गाजीपुर कस्बे के औगासी रोड स्थित तालाबी भूमि (गाटा संख्या 2777) पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन का बुलडोजर चला, जिससे हड़कंप मच गया। अवैध दुकानों और अस्थायी निर्माणों पर चला बुलडोजर। अभियान के तहत तालाब की भूमि पर किए गए अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान सूरजपाल, नेपाली, धर्मराज, आतंकबाज, चांद, निजामी, ददबल और मोटे द्वारा तालाब किनारे लगाई गई अवैध अस्थायी दुकानों व कब्जों को पूरी तरह हटा दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

तीन बार मौखिक सूचना और नोटिस के बाद हुई कार्रवाई। मामले की जानकारी देते हुए लेखपाल धर्मवीर ने बताया कि तालाबी भूमि को खाली कराने के लिए अतिक्रमणकारियों को पहले तीन बार मौखिक रूप से सचेत किया गया था। इसके बाद 15 दिन पूर्व विधिवत कानूनी नोटिस भी जारी किया गया था। चेतावनी की समयावधि समाप्त होने पर राजस्व विभाग और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया। स्थायी कब्जेदारों को 10 दिन का अल्टीमेटम। प्रशासन ने तालाबी भूमि पर पक्का (स्थायी) निर्माण करने वालों को अंतिम चेतावनी जारी की है। उन्हें स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। प्रशासनिक चेतावनी: समय सीमा के भीतर यदि पक्के कब्जे नहीं हटाए गए, तो प्रशासन खुद बुलडोजर चलाकर निर्माण को ध्वस्त करेगा और इसका खर्च भी संबंधित लोगों से वसूला जाएगा।

Subscribe to my channel