Chhattisgarh News : कोटमी सोनार–अकलतरा मार्ग बदहाल, 10 किमी का सफर तय करने में लग रहा एक घंटा
प्रदेश के पहले क्रोकोडाइल पार्क के पहुंच मार्ग की जर्जर सड़क से रोजाना हजारों ग्रामीण परेशानी।
ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
विशेष यह भी है कि संबंधित गांव का क्षेत्र का जो सड़क मार्ग है वर्तमान विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह पूर्व विधायक सौरभ सिंह का क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा में आता है यह प्रत्यक्ष उदाहरण है और हकीकत है कि सुशासन की राज में दुशासन का कार्य चल रहा है भारत सरकार चाहती है कि सड़क मार्ग चुस्त दुरुस्त रहे मगर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते सड़क मार्ग खेत में तब्दील हो रहे हैं ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की रखरखाव का जिम्मेदार राज्य शासन रहता है मगर राज्य शासन के विभाग के कर्मचारी यहां तक के की कलेक्टर कमिश्नर एसपी डीएसपी तमाम अधिकारी उसमार्ग से आना-जाना करते हैं देखने के बावजूद भी अनदेखा कर देते हैं यह तो भारतीय जनता पार्टी की शासन काल की सड़क मार्ग की व्यवस्था है जहां अब व्यवस्था का आलम है बरसात के दिनों में तो यह हाल है सूखे मौसम में सड़कों के के दुर्दशा के कारण दुर्घटना होते रहती है इसके जिम्मेदार कौन है यह हमारे छत्तीसगढ़ राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रोड नहीं बन पा रही है

कोटमी सोनार। कोटमी सोनार से अकलतरा तक का मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को तहसील मुख्यालय आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है कि यह समझना मुश्किल हो गया है कि गड्ढों में सड़क है या सड़क में गड्ढे। यह मार्ग प्रदेश के पहले क्रोकोडाइल पार्क (मगरमच्छ संरक्षण केंद्र) का पहुंच मार्ग भी है, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति देखकर कोई यह नहीं कह सकता कि यह किसी महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल तक जाने वाली सड़क है। जर्जर सड़क के कारण स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग से कोटमी सोनार, पीपरसत्ती, मधुवा, अकलतरी, फरहदा, सोनादुला, सांकर सहित आसपास के कई गांवों के लोग प्रतिदिन अकलतरा आवागमन करते हैं। बावजूद इसके वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

कोटमी सोनार के बजरंग चौक से लेकर कल्याणपुर मेन रोड तक सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कोटमी सोनार से अकलतरा की दूरी मात्र लगभग 10 किलोमीटर है, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण यह दूरी तय करने में करीब एक घंटे का समय लग रहा है। कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क ,शासन-प्रशासन से शीघ्र सड़क की मरम्मत एवं डामरीकरण कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में राहत मिल सके और क्रोकोडाइल पार्क आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो।

Subscribe to my channel