Uttar Pradesh News : बालू युक्त प्रदूषित पानी की सप्लाई से नगरवासियो में भारी आक्रोश जिलाधिकारी को दिया गया शिकायती पत्र

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
बालू युक्त गंदा पानी पीने से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा समस्या को लेकर फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता से मिले कांग्रेसी फतेहपुर शहर में नगर पालिका द्वारा सप्लाई किए जा रहे पेयजल में बालू युक्त व गंदा पानी आना अब आम बात हो गई है जिसे पीना शहरवासियों की मजबूरी बन गई है। उक्त गंभीर समस्या को लेकर आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स से मुलाकात कर उन्हें नल से आ रही बालू का वीडियो दिखाते हुए एक शिकायती पत्र सौंपा।

शिकायती पत्र में बताया गया कि गंदे पानी की सप्लाई को लेकर पूर्व में भी तत्कालीन जिलाधिकारी रवींद्र सिंह से शिकायत की गई थी परंतु अधिकारियों ने गलत रिपोर्ट प्रेषित कर उन्हें गुमराह कर दिया और समस्या जस की तस ही रही। शिकायती पत्र में यह भी बताया गया था कि ज्वाला गंज चौराहे में जहां रात्रि के समय में भारी वाहन संचालन होता है इसके बावजूद एक माह से खराब हाई माक्स जस की तस है जिसे अविलंब सुधारने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त यह मांग भी की गई कि जी टी रोड में हो रहे चौड़े नाले निर्माण में सबसे पहले इसकी जल निकाशी के लिए इसे बेरुइहार नाले से जोड़ा जाय ताकि बरसात का प्रदूषित पानी जो कि कालिकन मंदिर तक भराव ले रहा है उसमें रोक लग सके साथ ही श्रावण मास शुरू होने से पहले ही नालों की सफाई भी अति आवश्यक है जिससे कालिकन मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई तकलीफ न हो सके प्रतिनिधि मंडल में अधिवक्ता आशीष गौड़, विधि चेयरमैन आदित्य श्रीवास्तव, पार्टी प्रवक्ता ई०देवी प्रकाश दुबे, वरिष्ठ नेता कलीम उल्ला सिद्दीकी, बसीर अहमद, व निजामुद्दीन आदि मौजूद रहे।

Subscribe to my channel