ब्रेकिंग न्यूज़

Himachal Pradesh News : शिमला ग्रामीण मेरा परिवार है, और यहाँ की मातृशक्ति—मेरी माताएँ, बहनें और बेटियाँ—मेरी सबसे बड़ी ताकत–”विक्रमादित्य सिंह”

ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का शिमला ग्रामीण के बनुटी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। ग्रीन हिमालय ऑर्गनाइजेशन द्वारा दो दिवसीय महिला प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बनूटी में महिलाओं के लिए आयोजित रस्साकशी, समूहगान, नृत्य एवं मॉडलिंग प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में सम्मिलित होकर उनकी अद्भुत ऊर्जा का साक्षी बनने का अवसर मिला।

हमारी बेटियों और महिलाओं के भीतर छिपी प्रतिभा, उनका अदम्य आत्मविश्वास और उनका यह बुलंद उत्साह देखकर मेरा यह विश्वास और दृढ़ हो गया है कि जब नारी आगे बढ़ती है, तो पूरा समाज प्रगति करता है। ऐसे भव्य आयोजन केवल उनकी रचनात्मक क्षमता को मंच ही नहीं देते, बल्कि समाज में उनके नेतृत्व और सक्रिय भागीदारी की नई इबारत लिखते हैं।

इसअवसर पर मंच से युवा मंत्री ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया और सभी आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। युवा मंत्री का कहना था कि कि महिला सशक्तिकरण हमारे लिए कोई केवल नारा या संकल्प नहीं है, बल्कि यह हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता और नीति है। अपनी इस शक्ति (मातृशक्ति) के कल्याण, सुरक्षा और उन्हें हर क्षेत्र में नेतृत्व के समान अवसर देने के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य करते रहेंगे। युवा मंत्री ने ग्रीन हिमालय आर्गेनाइजेशन के आयोजकों की खेल प्रतिस्पर्धाओं को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए प्रशंसा भी की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button