ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : थाना भिटौली पुलिस की बड़ी सफलता: लकड़ी चोरी के मामले में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 11 बोटा सागौन बरामद

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के निकट निर्देशन में थाना भिटौली पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए लकड़ी चोरी के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 बोटा सागौन बरामद किया गया।

थाना भिटौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 142/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस एवं 4/10 उ0प्र0 ग्राम एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम तथा मु0अ0सं0 143/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस एवं 4/10 उ0प्र0 ग्राम एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्तों को दिनांक 19.07.2026 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1.कृष्ण मोहन निषाद पुत्र रमाशंकर उर्फ गेलहन, निवासी ग्राम शिवपुर पड़रही, थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया, उम्र 28 वर्ष।
2.कृष्ण मोहन पुत्र संभल सिंह, निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर टोला मछरियहवा, थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया, उम्र 48 वर्ष। बरामदगी 11 बोटा सागौन की लकड़ी।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
1. कृष्ण मोहन निषाद पुत्र रमाशंकर उर्फ गेलहन
1.मु0अ0सं0 142/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस व 4/10 उ0प्र0 ग्राम एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज।
2.मु0अ0सं0 143/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस व 4/10 उ0प्र0 ग्राम एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज।
3.मु0अ0सं0 156/2021, धारा 307, 379, 411 भादवि व 4/10 उ0प्र0 वृक्ष संरक्षण अधिनियम, थाना भलुअनी, जनपद देवरिया।
4.मु0अ0सं0 293/2016, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया।
5.मु0अ0सं0 179/2026, धारा 303(2), 317(2), 324(4) बीएनएस, थाना खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर।

2. कृष्ण मोहन पुत्र संभल सिंह
1.मु0अ0सं0 142/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस व 4/10 उ0प्र0 ग्राम एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज।
2.मु0अ0सं0 143/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस व 4/10 उ0प्र0 ग्राम एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 छोटेलाल, चौकी प्रभारी
2.हे0का0 राकेश प्रताप
3.हे0का0 अभय कुमार राय
4.का0 सुशांत राय
5.का0 नवीन कुमार

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button