ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : थाना निचलौल पुलिस द्वारा दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में 03 वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार।

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल श्री रविन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष निचलौल श्री अंकित सिंह के नेतृत्व में थाना निचलौल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

थाना निचलौल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 138/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित 03 वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 अनुराग यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। दिनांक 20.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता-
1.लवकुशेन्द्र पुत्र गुलाब उम्र 38 वर्ष
2.श्रीमती प्रभावती देवी पत्नी गुलाब उम्र 59 वर्ष
3.गुलाब पुत्र रामलगन उम्र 61 वर्ष निवासीगण ग्राम कुआरीसती, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज।

मुकदमे का विवरण-
मु0अ0सं0: 138/2026
धाराएं: 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 अनुराग यादव
2.हे0का0 मनोज सिंह
3.हे0का0 गुलाबचन्द भारती
4.म0का0 गुड़िया

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button