ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : कोरबा: पोस्ट ऑफिस जाने के लिए निकली 24 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने की तलाश में सहयोग की अपील

 ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

कोरबा (छत्तीसगढ़)। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के तिलकेजा गांव की रहने वाली 24 वर्षीय संजना कैवट पिछले कई दिनों से लापता हैं। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दे दी है और आमजन से तलाश में सहयोग की अपील की है। परिजनों के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को संजना कैवट अपने घर से पोस्ट ऑफिस, चांपा जाने के लिए निकली थीं, लेकिन उसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटीं। काफी तलाश के बावजूद उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

संजना के पति सूरज कैवट ने बताया कि परिवार ने अपने स्तर पर सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले की सूचना संबंधित थाने में भी दर्ज करा दी गई है। लगातार कई दिनों से कोई जानकारी नहीं मिलने के कारण परिवार बेहद चिंतित है। परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को संजना कैवट के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तत्काल नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सूचना दें।

संपर्क नंबर:
📞 9770232812
📞 8815827874

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button