ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : थुरियानी में मौत बनकर झूल रहे 11 हजार वोल्ट के तार, बड़े हादसे का मंडरा रहा खतरा

ब्यूरो प्रमुख शरद कुमार फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

फतेहपुर विजयीपुर विकासखंड के थुरियानी गांव और थुरियानी चौराहा बाजार में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के ढीले तार ग्रामीणों के लिए जानलेवा खतरा बना मकानों की छतों और मुख्य मार्ग के ऊपर से गुजर रहे ये तार तेज हवा चलने पर आपस में टकराते हैं, जिससे तेज धमाकों के साथ चिंगारियां निकलती हैं। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीण हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका से भयभीत हैं।

ग्रामीणों के अनुसार यह समस्या कई महीनों से बनी हुई है। गांव के बल्ला निषाद, रमन निषाद, शत्रुघ्न निषाद, जसवंत निषाद, कल्लू निषाद, मिल्लू निषाद, प्रेम निषाद, अर्जुन निषाद, मनोज कुमार और सुक्खू निषाद सहित अनेक लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत की गई लेकिन अभी तक इस ओर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं लिखित शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी केवल आश्वासन देकर लौट जाते हैं, जबकि ढीले तारों को ठीक कराने की दिशा में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही।
ग्रामीणों का कहना है कि हर दिन डर के साए में गुजर रहा है और विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करता दिखाई दे रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button