ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग

ब्यूरो प्रमुख शरद कुमार फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

फतेहपुर। खागा तहसील क्षेत्र के ग्राम गोदौरा निवासी जयपाल सिंह ने जिलाधिकारी फतेहपुर को शिकायती पत्र देकर अपनी पैतृक भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कब्जा हटवाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
गोदौरा गांव निवासी जयपाल सिंह का आरोप है कि उनकी गाटा संख्या 683, रकबा 1.5800 हेक्टेयर की भूमि चकबंदी से संबंधित है। आरोप है कि नक्शा दुरुस्ती के बाद कुछ लोगों ने मिलीभगत कर नाली और चकरोड की भूमि पर कब्जा करते हुए निर्माण करा लिया। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने उपजिलाधिकारी खागा, तहसील प्रशासन और लेखपाल से कई बार शिकायत की लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि बिना उनकी सुनवाई के रिपोर्ट लगाई जा रही है। जबकि मौके पर सरकारी नाली और चकरोड पर कब्जा कर निर्माण कर लिया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके का निरीक्षण कर अवैध निर्माण हटवाने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कराने की मांग की है। आरोप है विवादित भूमि का वाद भी न्यायालय में दायर हैं। लेकिन बीते दिनों स्थानीय लेखपाल व कानूनगो द्वारा भूमि की पैमाइश कराए बेगैर विपक्षियों से सांठगांठ कर जमीन को जोतवा विपक्षियों को कब्जा दिला दिया गया है। जिसकी शिकायत भी पीड़ित ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में की थी। बावजूद इसके भी पीड़ित को न्याय नहीं मिल सका है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button