ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : गुरु पूर्णिमा पर सांदीपनि विद्यालय चिड़ावद में हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ रवि कुमार देवास, M.P.

देवास (मध्य प्रदेश)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सांदीपनि विद्यालय, चिड़ावद में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक श्री तेज सिंह वर्मा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत श्लोक वाचन एवं सरस्वती वंदना से हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और ज्ञानमय हो गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एवं उप-प्राचार्य ने विद्यार्थियों को गुरु के महत्व, अनुशासन, संस्कार और शिक्षा के मूल्यों पर मार्गदर्शन देते हुए जीवन में सदैव अपने गुरुजनों का सम्मान करने की प्रेरणा दी।

मुख्य अतिथि श्री तेज सिंह वर्मा ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और विद्यार्थियों को सदैव ज्ञान के मार्ग पर अग्रसर रहना चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री दिलीप शर्मा ने किया, जबकि अंत में नोडल अधिकारी श्री जितेंद्र जोशी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। गुरु पूर्णिमा का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button