Uttar Pradesh News : दो दिन से बिजली गुल, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जेई और एक्सईएन पर अभद्र व्यवहार व धमकी देने का आरोप

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश
मथुरा जिले की तहसील गोवर्धन के गांव बसोती बिजली घर क्षेत्र में पिछले दो दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार दो दिन से बिजली नहीं आने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, जब वे शनिवार को बसोती बिजली घर पहुंचकर जेई और एक्सईएन से बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग करने गए, तो उनकी समस्या का समाधान करने के बजाय उनसे अभद्र व्यवहार किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों ने कहा कि यदि वे वहां से नहीं गए तो उनके खिलाफ पुलिस बुला ली जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहा है, जबकि लगातार बिजली न मिलने से दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। शिकायत करता रवि ठाकुर (मंडल अध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना)
गोविंद ठाकुर
सियाराम ठाकुर
बबलू ठाकुर
संजू ठाकुर
उमेश ठाकुर
रामवीर ठाकुर
पप्पू ठाकुर लाखन ठाकुर
मनोज ठाकुर लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

Subscribe to my channel