Uttar Pradesh News : एसडीएम अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समाधान दिवस, 70 शिकायतों में 6 का मौके पर निस्तारण मथुरा जिले की छाता तहसील में शनिवार को नवागत

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश
उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 70 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के लिए भेजा गया। समाधान दिवस के दौरान सबसे अधिक शिकायतें बिजली विभाग और राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और विद्युत व्यवस्था से नाराज़ बड़ी संख्या में ग्रामीणजिनमें महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और युवा शामिल थे तहसील परिसर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया।
अचानक बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को देखकर प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया। उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से बिजली एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को लंबित मामलों में लापरवाही न बरतने और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

Subscribe to my channel