Madya Pradesh News : मक्सी में चोरों के हौसले बुलंद सीसीटीवी में साफ दिख रहा चोर, फिर भी मक्सी पुलिस के हाथ खाली
पुलिस से ज्यादा दलालों की पकड़ मजबूत, पुलिस खानापूर्ति करती तब तक सौदा करके वापस के देते हे दलाल,
सिटी ररिपोर्ट जुगलकिशोर भावसार शाजापुर म.प्र.
मक्सी (जिला शाजापुर)। क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हैरानी की बात हे कि ज्यादातर मामलों मे गाड़ी चोरी होने के बाद पुलिस के पास जाने के बजाए दलालों के पास जुगत मे लग जाते हे ,दलालों का तंत्र भी इतना मजबूत कि चोरी गई गाड़ी चोरी के ठिकाने पर भी नहीं पहुंचती ओर सौदा हो जाता हे ,फरियादी अपनी फरियाद पुलिस के बजाए दलाल के पास जाना ज्यादा सुरक्षित समझता हे, नगर से 2 ,3 मोटरसाइकिल चोरी होना आम हे पर थाने पर पहुंचने वाले वाले नाममात्र के लोग मिलेंगे, ताजा मामला मक्सी थाना अंतर्गत नई आबादी क्षेत्र का है, जहाँ नर्मदा मार्ट के सामने से एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। हैरानी की बात यह है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है, जिसमें चोर साफ तौर पर वाहन ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद शिकायत दर्ज होने के कई दिन बीत जाने के बाद भी मक्सी पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
दिनदहाड़े नर्मदा मार्ट के सामने से उड़ाई बाइक प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित विवेक लोधी (18 वर्ष) पिता कैलाश लोधी, निवासी नई आबादी मक्सी, ने मक्सी थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया कि दिनांक 06 जुलाई 2026 को सुबह करीब 09:00 बजे वह अपनी काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल (क्रमांक MP-12-MG-4844) से नर्मदा मार्ट पर काम करने गया था। उसने अपनी गाड़ी मार्ट के सामने रोड के किनारे खड़ी की थी। दोपहर करीब 01:00 बजे जब वह बाहर आया, तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। आस-पास काफी तलाश करने के बाद भी जब गाड़ी का कुछ पता नहीं चला, तो पीड़ित ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
सीसीटीवी फुटेज होने के बाद भी पुलिस की सुस्ती क्यों? चोरी की यह पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में चोर साफ तौर पर मोटरसाइकिल चुराकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने वारदात के दिन ही यानी 06/07/2026 को मक्सी थाने में लिखित आवेदन देकर सीसीटीवी साक्ष्य की बात भी सामने रखी थी। पर 11 दिन बीत जाने के बाद भी मक्सी पुलिस के जवानों ने घटनास्थल पर जाने की जहमत नहीं उठाई,फरियादी रोज थाने के चक्कर काट रहा हे पर उसे सिर्फ आश्वासन मिल रहा हे,उड़ी वह थाने की बजाए दलाल के संपर्क में आता तो 20 25,000 रुपए देकर अपनी गाड़ी आसानी से ले सकता था,अब। देखना होगा कि पुलिस ओर दलाल की इस रेस में कौन बाजी मारता हे बड़ा सवाल: जब पुलिस के पास चोर का हुलिया और सीसीटीवी फुटेज जैसे पुख्ता सबूत मौजूद हैं, तो फिर कार्रवाई में इतनी ढील क्यों दी जा रही है? क्या मक्सी पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है या फिर आम जनता की शिकायतों को ठंडे बस्ते में डालना उसकी आदत बन चुका है?



Subscribe to my channel