Uttar Pradesh News : ऑपरेशन सवेरा: फुगाना पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख रुपये का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत नशे के कारोबार पर एक और बड़ा प्रहार किया गया है। थाना फुगाना पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अवैध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 27.780 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था।इस पूरे मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि “ऑपरेशन सवेरा” का उद्देश्य जनपद को नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Subscribe to my channel