ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : कांवड़ यात्रा-2026: एसपी सिटी अमृत जैन ने पुरकाजी में कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन (IPS) ने थाना पुरकाजी क्षेत्र में एनएचएआई एवं पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने शिवभक्त कांवड़ियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें भरोसा दिलाया कि पूरे कांवड़ मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। उन्होंने कहा कि यदि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या, असुविधा या आपात स्थिति उत्पन्न होती है तो श्रद्धालु तुरंत निकटतम पुलिसकर्मी या पुलिस सहायता केंद्र से संपर्क करें। पुलिस द्वारा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस प्रशासन ने बताया कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं तथा पूरे यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button