ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : 58 लाख की तीन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल बोले— विकास की रफ्तार नहीं रुकेगी

58 लाख की तीन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल बोले— विकास की रफ्तार नहीं रुकेगी

जिला रिपोर्टर वकील शेख मंसूरी चंदौली यू.पी.

चंदौली। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश जायसवाल ने जनहित और क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता देते हुए शनिवार को करीब 58 लाख रुपये की लागत से बनने वाली तीन सड़क एवं नाली-इंटरलॉकिंग परियोजनाओं का शिलान्यास कराया। खास बात यह रही कि विधायक ने स्वयं शिलान्यास करने के बजाय स्थानीय ग्रामीणों के हाथों विकास कार्यों की शुरुआत कराकर जनता को सम्मान देने का संदेश दिया। विकास खंड सदर की ग्राम सभा शाहपुर में 42 लाख रुपये की लागत से भिखारीपुर बनौली चट्टी पिच रोड से छोटकु सिंह व अलगू यादव के खेत होते हुए पासवान बस्ती से रामकेवल पासवान के सामने लिंक रोड तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा ग्राम सभा सीकरी के राजस्व गांव बरिया में 11 लाख रुपये की लागत से गुलाब चौहान के मकान से बचाव चौक के घर होते हुए नहर तक नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण होगा। वहीं नगर पंचायत चंदौली के वार्ड संख्या-11 में एनएच-19 से आशु सिंह के मकान तक 5 लाख रुपये की लागत से नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार किसी विधायक ने स्वयं शिलान्यास न कराकर स्थानीय जनता के हाथों विकास कार्यों की शुरुआत कराई है, जो क्षेत्रवासियों के सम्मान का प्रतीक है। इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का समग्र विकास है और विकास की गति किसी भी परिस्थिति में रुकने नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए शासन स्तर पर जो भी आवश्यक प्रयास होंगे, उन्हें पूरी निष्ठा से किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर, भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह धीरज, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष गंगाराम सहानी, सीकरी ग्राम प्रधान बब्बू सिंह, कमलेश यादव, चैंपियन चौहान, छांगुर चौहान, आजाद पासवान, अखिलेश तिवारी, गोपाल पासवान, विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button