Madhy Pradesh News : अखाड़ा उस्ताद ओर महाराज में हुए विवाद पर क्रास कायमी
रिपोर्टर महमूद हुसैन रंगरेज़ नीमच मध्य प्रदेश
जावद के बस स्टैंड के सेगवा रोड पर श्री मनासा पूर्ण व्यायाम शाला में शुक्रवार सुबह हुए विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में अखाड़े के उस्ताद और पास ही समाधि की पूजा अर्चना करने वाले महाराज स्थानीय निवासी सुखलाल तेली जो वहा पर कुटिया में रहने वाले घायल हो गए। मारपीट के कुछ विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। जिसमे अखाड़ा उस्ताद मोहनलाल प्रजापत ओर महाराज सुखलाल राठौर घायल दिख रहे है। घटना के बाद अखाड़े के उस्ताद मोहनलाल प्रजापत और महाराज सुखलाल राठौर दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए जावद थाने में शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ IPC की धारा 296, 15(2), 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
उस्ताद मोहनलाल प्रजापत का आरोप है कि सुखलाल राठौर पिछले कुछ वर्षों से अखाड़े में रह रहा था। जिन्होंने कुछ दिनों पहले अखाड़े की जमीन पर कुटी बनाकर रहना शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगा। शुक्रवार सुबह इसी बात को लेकर विवाद हुआ और मारपीट की नौबत आ गई। वही घायल महाराज सुखलाल राठौर ने कहा कि वह पिछले कई साल से अखाड़े के पास समाधि की पूजा अर्चना कर रहा है। जहां की जमीन पर कुछ लोग अशान्तिपूर्ण बनाने का प्रयास कर रहे ओर कब्जा करना चाहते है इसका विरोध करने पर उस्ताद सहित अन्य ने उसके साथ मारपीट की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Subscribe to my channel