ब्रेकिंग न्यूज़

Madhy Pradesh News : सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष ने जावद नवागत एस डी एम श्री साहू का भीमराव अंबेडकर साहब की तस्वीर भेंटकर कर स्वागत किया

रिपोर्टर महमूद हुसैन रंगरेज़ नीमच मध्य प्रदेश

जावद l नीमच मुख्यालय से स्थानांतरण होकर जावद तहसील में आए नवागत अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री संजीव कुमार साहू का अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ नगर अध्यक्ष प्रदीप राडोदिया ने वाल्मीकि समाज एवं सफाई कर्मचारियो की ओर से जावद में पद भार ग्रहण करने पर सम्मान में गुलदस्ता एवं भारतीय संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की तस्वीर भेंटकर कर स्वागत सम्मान किया ओर साथ ही समाज एवं सफाई कर्मचारियो की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई जिस पर जावद नवागत अनुविभागीय अधिकारी महोदय माननीय संजीव कुमार साहू जी ने जल्द सफाई कर्मचारीयों की समस्याओं को लेकर नगर पालिका परिषद की संयुक्त समीक्षा बैठक आहुत करने का आश्वासन दिया जिस पर सफाई मजदूर संघ अध्यक्ष प्रदीप राडोदिया ने आभार व्यक्त किया

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button