ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News नौवीं बार रोजगार आयुक्त ने कलेक्टर छतरपुर को भेजा प्रशंसा पत्र

युवा संगम कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य होने पर जिले ने प्रदेश में हासिल की 4वीं रैंक इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को दी बधाई

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिले में जून माह 2026 में युवा संगम कार्यक्रम के तहत आयोजित रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेला में आकांक्षी युवाओं के लिए उल्लेखनीय कार्य किए जाने पर प्रदेश में जिले ने 4वीं रैंक हासिल की है। इस उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के लिए रोजगार आयुक्त म.प्र. गिरीश शर्मा ने कलेक्टर छतरपुर के कार्य की सराहना करते हुए प्रशंसा पत्र भेजा है। साथ ही जिला रोजगार अधिकारी एस.के जैन को भी प्रशंसा पत्र भेजा है। कलेक्टर श्री जैसवाल ने जिले को प्राप्त हुई उपलब्धि के लिए

संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को बधाई दी है। जैसा कि विदित है, विगत वर्ष 2025 के अगस्त, सितंबर, नवंबर, दिसंबर माह एवं इस वर्ष के फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई माह में भी इस उपलब्धि के लिए आठ बार जिला कलेक्टर को प्रशंसा पत्र मिल मिल चुका है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button