ब्रेकिंग न्यूज़

कमांडेंट जितेंद्र कुमार को 80 बटालियन परिवार ने दी भावभीनी विदाई

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 80 वाहिनी के कमांडेंट जितेंद्र कुमार को उनके सफल एवं उल्लेखनीय कार्यकाल की समाप्ति पर बटालियन परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों एवं जवानों ने उनके नेतृत्व, कार्यकुशलता तथा संगठन के प्रति समर्पित सेवाओं की सराहना की।

अपने कार्यकाल के दौरान कमांडेंट जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अनेक सफल सुरक्षा अभियान संचालित किए गए। सुरक्षा अभियानों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के साथ विश्वास एवं समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से वाहिनी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सिविक एक्शन प्रोग्राम तथा नागरिक सहायता कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही 84 वीं स्थापना दिवस के०रि०पु० बल वर्षगाँठ परेड का उत्तरदायित्व का निर्वहन सुचारू रूप से किया । एवं अन्य विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्रसिक्षण एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री, स्कूली बच्चों को शैक्षिक एवं खेल सामग्री तथा जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। उनके कार्यकाल में अनेक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया तथा सुरक्षा बलों द्वारा बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में सफलता मिली।

कमांडेंट जितेंद्र कुमार के कार्यकाल के दौरान बस्तर क्षेत्र में तीन महत्वपूर्ण चुनाव विधानसभा चुनाव 2023, लोकसभा चुनाव 2024 तथा पंचायत चुनाव 2025 का सुरक्षा प्रबंधन भी सफलतापूर्वक किया गया। प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था, बेहतर रणनीति एवं स्थानीय प्रशासन के साथ उत्कृष्ट समन्वय के परिणाम स्वरूप इन सभी चुनावों के दौरान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराया गया। विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने कमांडेंट जितेंद्र कुमार के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी शुभकामनाएँ दीं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button