Uttar Pradesh News : वाराणसी में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, जीएसटी की डिप्टी कमिश्नर अम्बिका सिंह ₹50 हजार की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी:उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में वाराणसी से एक बड़ी खबर सामने आई है। विजिलेंस टीम ने जीएसटी विभाग की डिप्टी कमिश्नर अम्बिका सिंह को कथित रूप से ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोप है कि आरोपी अधिकारी ने विजिलेंस टीम का विरोध किया और एक महिला दरोगा के साथ हाथापाई की कोशिश भी की। हालांकि टीम ने स्थिति पर काबू पाते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।
फिलहाल विजिलेंस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। इस मामले में आरोपों की जांच जारी है। अंतिम निर्णय न्यायालय और जांच एजेंसियों की प्रक्रिया के बाद ही होगा।




Subscribe to my channel