Uttar Pradesh News : पश्चिम उत्तर प्रदेश सचिव ने आज एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया नुमाइंदों से मुख़ातिब होते हुए

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पश्चिम उत्तर प्रदेश सचिव ने आज एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया नुमाइंदों से मुख़ातिब होते हुए मुल्क और सूबे की मौजूदा सियासी सूरत-ए-हाल पर तफ़सीली बातचीत की। इस दौरान सहाफ़ियों द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब भी दिए गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विशेष रूप से वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, तंज़ीमी मज़बूती और अवाम के मुद्दों पर चर्चा की गई। पश्चिम उत्तर प्रदेश सचिव ने कहा कि AIMIM मज़लूम, महरूम और पिछड़े तबक़ों की आवाज़ बनकर मैदान में काम कर रही है और पार्टी का मक़सद अवाम को इज़्ज़त, बराबरी और बेहतर नुमाइंदगी दिलाना है। उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव उत्तर प्रदेश की सियासत में एक अहम मोड़ साबित होगा और AIMIM पूरे इत्तिहाद और तंज़ीमी ताक़त के साथ अवाम के बीच जाकर उनके मसाइल उठाने का काम करेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नौजवानों की सियासी भागीदारी, रोज़गार, तालीम, सेहत और बुनियादी सहूलियतों जैसे अहम मुद्दों पर भी खुलकर बात की गई। उन्होंने कहा कि पार्टी अवाम के असली मसाइल को सदन और सड़क दोनों जगह मजबूती से उठाती रहेगी। आख़िर में पश्चिम उत्तर प्रदेश सचिव ने मीडिया का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जम्हूरी निज़ाम में आज़ाद और ज़िम्मेदार सहाफ़त की अहम भूमिका है तथा अवाम तक हक़ीक़त पहुँचाने में मीडिया का किरदार क़ाबिले



Subscribe to my channel