ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ महावीर चन्द्र आबूरोड

आबुरोड सिटी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में, किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व बृजेश कुमार उप अधीक्षक पुलिस वृत आबुपर्वत के निकटतम सुपरविजन तथा हरचन्द देवासी निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी आबुरोड शहर के नेतृत्व में पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण का 10 घण्टे में खुलासा कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

घटना विवरणः- दिनांक 14.07.2026 को दिन में करीब 03 बजे हल्का क्षेत्र सरहद कोलीवास लुनियापुरा में दो युवकों के आपसी पुरानी रंजिश को लेकर झगडे में रवि पुत्र छगन जाति भील निवासी कोलीवास लुनियापुरा की झगडे में मृत्यु होने से मृतक की चचेरी बहिन श्रीमती मोहनी द्वारा पेश रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 248 दिनांक 14.07.2026 धारा 103 (1) बीएनएस 2023 में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। कार्यवाही पुलिसः-पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण एमओबी व एफएसएल टीम द्वारा करवाया जाकर मृतक की लाश का पोस्टमार्टम करवाया जाकर मृतक की लाश को वारिसान को सुपुर्द की गई प्रकरण में अभियुक्त शिवा पुत्र मोहन दास उम्र 19 साल जाति भील निवासी कोलीवास लुणियापुरा की तलाश हेतु खास मुखबिर मामूर कर आसुचना से व तकनीकी साक्ष्यों का संकलन कर अभियुक्त शिवा को मात्र 10 घण्टे मे दस्तयाब कर जुर्म स्वीकृति पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शिवा से प्रकरण के संबंध में अनुसंधान जारी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button