ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : थाना सोनौली पुलिस द्वारा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से लावारिस अवस्था में कपड़ा एवं नेपाली नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगजं के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थाना सोनौली पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी । इसी क्रम में थाना सोनौली पुलिस टीम द्वारा ग्राम शेष फरेन्दा के पश्चिम आम के पेड़ के नीचे लावारिस अवस्था में रखे सामान की तलाशी ली। मौके से एक नेपाली नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल तथा बड़ी मात्रा में कपड़ा बरामद किया गया। बरामद सामान को कब्जे में लेकर थाना सोनौली लाया गया तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया।

बरामदगी का विवरण:
✅लेडीज सूट-सलवार के 27 सेट (विभिन्न रंग)
✅हरे रंग के सूट का कपड़ा – 188 पीस
✅नेपाली नंबर प्लेट लु 18 प 5425 की लाल रंग की यामाहा मोटरसाइकिल (लावारिस)

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button