Uttar Pradesh News : यातायात पुलिस द्वारा परतावल कस्बा क्षेत्र में स्कूली वाहनों का सघन सुरक्षा एवं फिटनेस निरीक्षण, नियमों के पालन हेतु किए गए जागरूक

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में जनपद में स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 16.07.2026 को यातायात पुलिस द्वारा परतावल कस्बा क्षेत्र में संचालित स्कूल एवं कॉलेजों की बसों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्कूली बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन निकास (इमरजेंसी विंडो) तथा फर्स्ट एड बॉक्स सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई।

यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि सभी स्कूली बसों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए जाएं, वाहन निर्धारित गति सीमा के भीतर संचालित किए जाएं तथा बसों में अग्निशामक यंत्र एवं पर्याप्त फर्स्ट एड बॉक्स सदैव उपलब्ध रखा जाए। साथ ही विद्यालय आने-जाने वाले दोपहिया वाहन चालकों एवं छात्रों को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा बिना हेलमेट वाहन न चलाने की हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान जिन वाहनों में यातायात नियमों एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई।



Subscribe to my channel