ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां शिक्षक संघ चुनाव: श्री बिपिन कुमार बनें अध्यक्ष, श्री सौरभ कुमार सिंह को मिला महामंत्री का दायित्व

ब्यूरो चीफ साकिर हसन अंसारी गाजीपुर उत्तर प्रदेश

जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को शिक्षक संघ का चुनाव सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री’ की देखरेख में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। आम सहमति बनने के बाद निर्वाचन अधिकारी प्रो. शास्त्री ने आधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की। निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार हिंदी विभाग के सहायक आचार्य श्री बिपिन कुमार को अध्यक्ष और भूगोल विभाग के सहायक आचार्य श्री सौरभ कुमार सिंह को महामंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा डॉ. राकेश कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष व डॉ. कंचन राय को उपाध्यक्ष, डॉ. उर्वशी दत्ता को महिला उपाध्यक्ष, श्री निलेश कुमार को संयुक्त मंत्री, डॉ. अमित कुमार को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. अभिषेक तिवारी को मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्री निवास सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम शिक्षक हितों की रक्षा और कॉलेज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी। निवर्तमान अध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार एवं महामंत्रीfib डॉ. लालचंद पाल ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए यशस्वी कार्यकाल की कामना की है।इस आशय की जानकारी हिंदी विभाग के सहायक आचार्य एवं महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर दी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button