Uttar Pradesh News : ज़मानियाँ की नई एस डी एम ने संभाला कार्यभार
ब्यूरो चीफ साकिर हसन अंसारी गाजीपुर उत्तर प्रदेश
ज़मानियाँ तहसील की नई एस डी एम सुश्री निधि ने गुरुवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।कार्यभार सँभालने के बाद सुश्री निधि ने तत्काल तहसील कार्यालय का निरिक्षण किया उन्होंने अधिकारियो और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सुश्री निधि ने कहा की तहसील में आने वाले हर फरियादी की समस्या गंभीरता से सुना जाएगा। उनका समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी।

उन्होंने ये बताया की शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रख़ना, और राजस्व मामलो को निष्पक्ष निपटारा करना भी उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर तहसील के अधिकारियो और कर्मचारियों ने नवागत उपजिलाधिकारी का स्वागत किया और सफल कार्यकाल केलिए शुभकामनायें दि।



Subscribe to my channel