Uttar Pradesh News : भूमि अधिग्रहण, सर्किल रेट और बाढ़ सुरक्षा को लेकर किसानों का प्रदर्शन, विकास खंड कार्यालय पर दिया धरना
रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
स्वार (रामपुर)। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण के लिए सर्किल रेट बढ़ाने, बाढ़ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग को लेकर विकास खंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि उचित मुआवजा मिलने तक वे अपनी भूमि का अधिग्रहण नहीं होने देंगे। प्रदेश महासचिव हसीब अहमद एवं जिला अध्यक्ष दरबारी लाल शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान विकास खंड कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने आरोप लगाया कि बाढ़ सुरक्षा से जुड़े कार्य केवल कागजों तक सीमित हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ चौकियां निष्क्रिय पड़ी हैं और हाल ही में कोसी नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन सूचना मिलने के बावजूद संबंधित कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल विद्युत व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई।

कुछ समय बाद तहसीलदार धरना स्थल पहुंचे, जहां किसानों ने उन्हें अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि शामली–गोरखपुर एक्सप्रेसवे के लिए स्वार क्षेत्र के किसानों की भूमि अधिग्रहीत की जा रही है, लेकिन निर्धारित सर्किल रेट बेहद कम है। किसानों ने मांग की कि सर्किल रेट बढ़ाकर उचित मुआवजा दिया जाए, अन्यथा वे अपनी भूमि अधिग्रहण नहीं होने देंगे। धरने में प्रताप सिंह गुड, प्रताप सिंह, जरनैल सिंह, सुखविंदर सिंह, हरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, कुलबीर सिंह, बाग सिंह, मनजीत सिंह, सलामत जान (जिला सलाहकार), अजीत सिंह (जिला उपाध्यक्ष), लखविंदर सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष), अमीर अहमद (तहसील अध्यक्ष), जज्बीर सिंह (नगर अध्यक्ष), रेहान अली (ग्राम अध्यक्ष, पीपलसाना), दानिश खान, इस्माइल बड़े, प्रताप सिंह रंधावा, फर्जंद अली, मोहम्मद तालिब, खलील अहमद, मोहम्मद मुस्तकीम, जैद अली, चौधरी राजपाल सिंह, आसिफ अली, विनोद यादव, सुरेश यादव, अमरीश यादव, साबिर अली, मजहर अली, लाल हाफिज, मुजफ्फर अली, आनंद पांडे सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Subscribe to my channel