ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन सतर्क एडीएम ने शाहाबाद क्षेत्र के संवेदनशील गांवों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं की दी जानकारी।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

Rampur: जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जनपद में संभावित बाढ़ की तैयारियों को लेकर लगातार निगरानी और समीक्षा की जा रही है। बुधवार को अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री आनन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी शाहबाद, जिला आपदा विशेषज्ञ एवं आपदा सहायक ने तहसील शाहाबाद के ग्राम मदारपुर एवं कूप का स्थलीय निरीक्षण कर संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय परिस्थितियों का आकलन करते हुए बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की। अपर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तटबंधों की स्थिति, जल निकासी व्यवस्था तथा अन्य बाढ़ सुरक्षा कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए समयबद्ध ढंग से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पूर्व आकलन कर समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम रखा जा सके। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों को बाढ़ की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों एवं बाढ़ राहत शिविरों में स्थानांतरित किया जाएगा, जहां पका हुआ भोजन, सूखा राशन, स्वच्छ पेयजल, बिस्तर, चिकित्सा सुविधा, शौचालय सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि बाढ़ के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को दें। जनपद प्रशासन संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किए जा सकें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button