ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : थाना सिंदुरिया पुलिस द्वारा जिला बदर आदेश का कराया गया अनुपालन, एक अभियुक्त को जनपद की सीमा से किया गया बाहर

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिंदुरिया पुलिस द्वारा जिला बदर आदेश का प्रभावी अनुपालन कराया गया। दिनांक 14.07.2026 को माननीय अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक), महराजगंज द्वारा वाद संख्या 128/2026 (सरकार बनाम रमेश चौधरी) में पारित आदेश, धारा 3/4 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के अनुपालन में थाना सिंदुरिया पुलिस ने अभियुक्त रमेश चौधरी पुत्र जसवन्त चौधरी, निवासी ग्राम नन्दाभार, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज को आदेश से विधिवत अवगत कराते हुए जनपद महराजगंज की सीमा से बाहर जनपद कुशीनगर के लिए रवाना किया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से विभिन्न आपराधिक प्रकरण पंजीकृत हैं। कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम :
1.उ0नि0 मिथिलेश कुमार
2.हे0का0 मनीष सिंह
3.हे0का0 बृजेश यादव
4.आरक्षी आदर्श सिंह

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button