Uttar Pradesh News : थाना नौतनवा पुलिस द्वारा 22 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्ता गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नौतनवा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 14.07.2026 को थाना नौतनवा पुलिस टीम ने ग्राम मुड़िला के पास से एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 22 टेट्रा पैक (प्रत्येक 200 मिली) अवैध देशी शराब बरामद हुई। इस संबंध में थाना नौतनवा पर मु0अ0सं0 141/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण :
ज्ञानमती पत्नी बहादुर, निवासी ग्राम मुड़िला, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 58 वर्ष।
बरामदगी :
22 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (प्रत्येक 200 मिली)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
1.उ0नि0 संजय कुमार
2.उ0नि0 सुधीर कुमार
3.का0 जितेन्द्र गिरी
4.म0का0 अंजली
5.आरक्षी रामसूरत चौरसिया (आबकारी विभाग)



Subscribe to my channel