ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : थाना सोहगीबरवा पुलिस द्वारा शांति भंग की आशंका में 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोहगीबरवा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका में 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। थाना सोहगीबरवा पुलिस ने धारा 170/126/135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित व्यक्तियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता
1. रामाज्ञा यादव पुत्र विन्ध्यांचल यादव, उम्र लगभग 59 वर्ष
2. डेबा यादव पुत्र रामजी यादव, उम्र लगभग 50 वर्ष
3. कोमल यादव पुत्र भोपत यादव, उम्र लगभग 32 वर्ष निवासीगण सोहगीबरवा बाजार टोला, थाना सोहगीबरवा, जनपद महराजगंज।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.हेड कांस्टेबल दुर्गेश उपाध्याय
2.हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार प्रजापति

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button