Uttar Pradesh News : लखनऊ–सीतापुर 6-लेन हाईवे को मिली स्वीकृति, क्षेत्र में खुशी की लहर

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
सीतापुर। लखनऊ इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा से सीतापुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-24) को 6-लेन हाईवे के रूप में विकसित किए जाने की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस परियोजना से लखनऊ, सीतापुर एवं आसपास के जनपदों के लाखों लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी तथा जाम की समस्या से राहत मिलेगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश कुमार सिंह ने इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग को 6-लेन किए जाने की मांग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर उठाई थी। अब परियोजना को स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा, दुर्घटनाओं में कमी आएगी, व्यापार एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा यात्रियों का समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना सीतापुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए विकास का नया अध्याय साबित होगी तथा आम जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।



Subscribe to my channel