Uttar Pradesh News : खखरेरू थाना गेट के सामने गरीबों से अवैध वसूली, एप्लीकेशन के नाम पर जेब पर डाका!

ब्यूरो प्रमुख शरद कुमार फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
थाना खखरेरू के ठीक सामने न्याय की आस में आने वाले गरीब और मजलूम फरियादियों के साथ खुलेआम ठगी का मामला सामने आया है। अपनी शिकायत दर्ज कराने आने वाले अनपढ़ और सीधे-साधे ग्रामीणों को यहाँ जबरन लूटा जा रहा है एप्लीकेशन के नाम पर खुली लूट: खखरेरू थाना गेट के ठीक सामने दो स्थानों (दुकानों/ठिकानों) पर शिकायती पत्र (एप्लीकेशन) लिखने के नाम पर गरीब जनता से ₹100 से लेकर ₹150 तक की मोटी रकम वसूली जा रही है मजबूरी का फ़ायदा : थाने में अपनी फ़रियाद लेकर आने वाले ज्यादातर लोग गरीब, मजलूम और कम पढ़े-लिखे होते हैं। उनकी इसी लाचारी का फायदा उठाकर ये बिचौलिए उनकी जेब पर खुलेआम डाका डाल रहे हैं।

थाने की नाक के नीचे खेल : सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे, ठीक थाने के गेट के सामने यह अवैध धंधा धड़ल्ले से चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आँखें मूंदे बैठे हैं। जनता में भारी आक्रोश : दूर-दराज के गांवों से आने वाले पीड़ितों का कहना है कि एक तरफ वे पहले से परेशान हैं, और दूसरी तरफ थाने के बाहर ही उनसे इस तरह की अवैध वसूली की जा रही है, जिससे न्याय पाना और महंगा हो गया है। उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग: स्थानीय जागरूक नागरिकों और पीड़ितों ने जिले के उच्च पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि इन दोनों स्थानों पर चल रहे अवैध वसूली के खेल को तुरंत बंद कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।



Subscribe to my channel