Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश पुलिस का ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ जनजागरूकता अभियान शुरू
रिपोर्टर रामकुमार तिवारी उदयपुरा रायसेन
भोपाल। नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं, परिवारों और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा लोगों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान से जुड़कर अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। पुलिस का संदेश है कि “नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें” और एक स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज तथा सशक्त मध्यप्रदेश के निर्माण में सहयोग करें। मध्यप्रदेश पुलिस का मानना है कि जनसहभागिता और जागरूकता के माध्यम से ही नशे जैसी सामाजिक बुराई पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।



Subscribe to my channel