ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ई.व्ही.एम. वेयर हाउस का किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पार्थ जैसवाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के पीछे स्थित ई.व्ही.एम. वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनय द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


कलेक्टर श्री जैसवाल ने ई.व्ही.एम. मशीनों की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीव्ही कैमरों की लगातार हो रही रिकॉर्डिंग को चेक किया। इस दौरान सुरक्षा गार्ड्स भी मुस्तैद मिले। इस आशय की रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को भेजी गई। इस दौरान निरीक्षण के संधारित रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए गए। उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रति माह ई.व्ही.एम के बंद गोदाम एवं तीन माह में गोदाम को खोलकर चेक किया जाता है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button