Uttar Pradesh News : श्रद्धा, सेवा और मानवता का संगम: सुरेंद्र प्रकाश भारद्वाज जी की पुण्यतिथि पर लगा विशाल रक्तदान शिविर
रिपोर्टर वसी उद्दीन आगरा
आगरा, परम श्रद्धेय आदरणीय कार्ष्णि श्री सुरेंद्र प्रकाश भारद्वाज जी की दुतीय पुण्यतिथि के पावन अवसर पर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर (जंगल वाले बाबा), माल रोड परिसर में मंगलवार को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन श्रद्धा, सेवा और मानवता की भावना के साथ सम्पन्न हुआ, शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए “रक्तदान महादान” के संकल्प को साकार किया, लोकतम ब्लड बैंक, कमला नगर के सहयोग से आयोजित इस शिविर में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री हनुमान जी के चरणों में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया, रक्तदाताओं में मानव सेवा के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा के लिए आगे बढ़कर अपना अमूल्य योगदान दिया, इस अवसर पर महंत योगेश प्रकाश भारद्वाज ने सभी रक्तदाताओं का हृदय से अभिनंदन करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, उन्होंने सभी रक्तदाताओं को आशीर्वाद देते हुए प्रार्थना की कि श्री संकट मोचन हनुमान जी की असीम कृपा सभी पर बनी रहे, सभी स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध रहें तथा सेवा का यह भाव जीवनभर बना रहे,

शिविर के सफल आयोजन में मुख्य रूप से डी आई जी शैलेन्द्र कुमार पांडे,महंत योगेश भारद्वाज, समाजसेवी श्याम भोजवानी, माधव भारद्वाज, अमित कपूर, अजय सिसोदिया, गोपाल शुक्ला, पंकज भाई, रामनिवास गुप्ता,अमित, मनोज गुप्ता, टीकम सिंह,पिंटू यादव,रंजीत सिसोदिया, कमलेश गुप्ता, सुशील सहित अनेक समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया, कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजकों ने कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को जीवन देने का सबसे बड़ा उपहार है, समाज की इसी सेवा भावना और सहभागिता से ऐसे जनकल्याणकारी अभियान निरंतर सफल होते रहेंगे,



Subscribe to my channel