ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : ‘जय जगदीश’ के जयघोष से गूंजा कानड़ नगर, भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्टर महेंद्र बीजपारी आगर मालवा मध्य प्रदेश

कानड़ (मध्य प्रदेश): अखिल भारतीय चन्द्रवंशी खाती समाज द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कानड़ नगर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। पूरे नगर में “जय जगदीश” के जयघोष गूंजते रहे और भक्तों ने पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का भव्य स्वागत किया। रथयात्रा का शुभारंभ खाती धर्मशाला में समाज के अध्यक्ष ठाकुर केशव सिंह दरबार द्वारा भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद डीजे, ढोल-ताशों और भजन-कीर्तन के साथ रथयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली।

यात्रा के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह भगवान जगन्नाथ की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की तथा रथयात्रा का पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर स्वागत किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने भी समाज के अध्यक्ष केशव सिंह दरबार का साफा पहनाकर और पुष्पमालाओं से सम्मान किया। श्रीराम चौराहे पर धीरेन्द्र सोनी, दयानंद मार्ग पर जूना गुजराती दर्जी समाज, आर्य समाज मंदिर पर दरबार आर्य, विजय लक्ष्मी माली, कविता शर्मा, धारासिंह आर्य एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सिद्धनाथ चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने रथयात्रा का आत्मीय स्वागत किया। धार्मिक आस्था, भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश देती इस भव्य रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए तथा भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button