Uttar Pradesh News : दावत-ए-इस्लामी हिंद के शोबा GNRF के तहत बड़े पैमाने पर शर्जरकारी मुहिम का आग़ाज़
रिपोर्टर वसी उद्दीन आगरा
दावत-ए-इस्लामी हिंद के फ़लाही शोबा GNRF के तहत पूरे हिंदुस्तान में शर्जरकारी मुहिम (पौधारोपण अभियान) का आग़ाज़ कर दिया गया है। इस मुहिम का मक़सद माहौल (पर्यावरण) को बेहतर बनाना, आलूदगी (प्रदूषण) को कम करना और मुल्क को ज़्यादा सरसब्ज़ व शादाब (हरा-भरा) बनाना है। इस मुहिम के दौरान मुख़्तलिफ़ शहरों, क़सबों, स्कूलों, कॉलेजों, सड़कों के किनारे और दीगर अवामी मक़ामात पर हज़ारों सायादार और फलदार पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही इन पौधों की हिफ़ाज़त, देखभाल और पानी का भी इंतज़ाम किया जाएगा ताकि ये पौधे बड़े होकर मज़बूत दरख़्त (पेड़) बन सकें।

जी एन आर एफ के ज़िम्मेदारान का कहना है कि दरख़्त हमारी ज़िंदगी, सेहत और साफ़ माहौल के लिए बेहद ज़रूरी हैं। उन्होंने अवाम से अपील की है कि वो इस मुहिम में भरपूर हिस्सा लें और कम से कम एक पौधा लगाकर माहौल की बेहतरी में अपना किरदार अदा करें। आगरा मंडल अध्यक्ष रज़ा खान अत्तरी साहब ने बताया कि आज इसी सिलसिले में आज लोहा मंडी खतेना में कब्रिस्तान के अंदर ओर थाना जगदीशपुरा में पौधे लगाए गए इस में साथ में रहे रज़ा खान अत्तरी एडवोकेट हाजी शानू अब्दुल अजीम ,कारी ओवेस,कारी अफजल हनीफ अत्तरी ओर मदरसे के स्टूडेंट्स ने भी पौधे लगाए ओर बच्चे के साथ save nuture प्रोग्राम भी हुआ उनको पौधे लगाए के फायदे ओर न लगाने के नुकसान भी बताए गए



Subscribe to my channel