ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : आगरा: सुभाष बाजार हादसा, 6 दिन बाद मिला गंगा देवी का शव

रिपोर्टर वसी उद्दीन आगरा
आगरा। सुभाष बाजार में नाले के ऊपर बनी दो मंजिला दुकान ढहने के हादसे में लापता हुई गंगा देवी का शव सोमवार को घटना के छह दिन बाद बरामद कर लिया गया। बुधवार को हुई इस दुर्घटना में दुकान का मलबा नाले में गिर गया था, जिसमें छह लोग दब गए थे। डेढ़ वर्ष की बच्ची समेत पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था, जबकि महिला सिपाही की मां गंगा देवी मलबे के साथ नाले में बह गई थीं।
घटना के बाद एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने लगातार छह दिनों तक तलाशी अभियान चलाया। सोमवार दोपहर किले के पास नाले पर बने पुल के नीचे उनका शव मिला। परिजनों ने शव की पहचान गंगा देवी के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Subscribe to my channel