ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : मेरा युवा भारत पोर्टल पर अधिकाधिक युवाओं के पंजीयन कराएं : कलेक्टर

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में ‘मेरा युवा भारत’ अंतर्गत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के अधिक से अधिक युवाओं का मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित करने, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा वार्षिक कार्ययोजना के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री जैसवाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों एवं उपलब्ध विभिन्न माध्यमों के जरिए अधिक से अधिक युवाओं का पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सभी विभागों एवं संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।


बैठक में युवाओं को प्रशासनिक, न्यायिक, औद्योगिक, तकनीकी, सामाजिक एवं विकासात्मक संस्थाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के संयुक्त सहयोग से जागरूकता एवं सहभागिता आधारित कार्यक्रम आयोजित करने पर भी चर्चा की गई। साथ ही गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए विभागीय समन्वय को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया, अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी, मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी मयंक पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button