ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने आबूरोड में बुद्ध प्रतिमा का किया अनावरण

ब्यूरो चीफ महावीर चन्द्र आबूरोड

सिरोही, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले सोमवार को सिरोही जिले के आबूरोड पहुंचे। इस अवसर पर अठावले ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। उन्होंने भगवान बुद्ध के शांति, समता, करुणा और मानवता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज में आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।


उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान सांसद लुम्बाराम चौधरी, आबू पिंडवाडा विधायक समाराम गरासिया सहित अन्य उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button