ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : ईमानदारी की मिसाल: एक साल पहले गलती से आए 50 हजार रुपए जन्मदिन पर लौटाए

ब्यूरो चीफ महावीर चन्द्र आबूरोड

आबूरोड शहर में ईमानदारी की एक मिसाल सामने आई है। व्यापारी लोकेश कुमार अग्रवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक साल पहले गलती से उनके खाते में आई 50 हजार रुपए की राशि उसके असली मालिक तोसिफ कुरैशी को वापस लौटाकर समाज के सामने ईमानदारी का परिचय दिया। बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले व्यापारी तोसिफ कुरैशी से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के दौरान गलती से यह रकम लोकेश कुमार अग्रवाल के खाते में ट्रांसफर हो गई थी। समय बीतने के साथ तोसिफ इस राशि को भूल भी चुके थे।

लेकिन लोकेश कुमार अग्रवाल ने अपने जन्मदिन पर अग्रवाल समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पूरे 50 हजार रुपए तोसिफ कुरैशी को लौटा दिए। इस नेक कार्य की शहरभर में सराहना हो रही है। लोकेश कुमार अग्रवाल के इस कदम ने साबित कर दिया कि ईमानदारी आज भी जिंदा है। उपस्थित समाजजनों ने लोकेश कुमार अग्रवाल के इस कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button