Uttar Pradesh News : गोवर्धन में सफाई व्यवस्था पर सवाल: सरकारी टावर के सामने कूड़े का ढेर, नगर पंचायत पर लापरवाही के आरोप
ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश
गोवर्धन: गोवर्धन नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आरोप है कि नगर पंचायत के कर्मचारी स्वयं सरकारी टावर कंपनी के सामने खुले में कूड़ा डाल रहे हैं, जिससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार जब कर्मचारियों से इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया कि “यहां शुरू से ही कूड़ा डाला जाता है।” इस जवाब से नागरिकों में नाराजगी बढ़ गई है।

कूड़े के ढेर पर आवारा गायों के प्लास्टिक और अन्य हानिकारक सामग्री खाने के दृश्य भी सामने आए हैं, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। लोगों का कहना है कि जिस नगर पंचायत की जिम्मेदारी सफाई व्यवस्था बनाए रखने की है, वही सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने का काम कर रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी टावर के सामने जमा कूड़े का तत्काल उठान कराया जाए, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजने की व्यवस्था की जाए, ताकि क्षेत्र की स्वच्छता और आमजन के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

Subscribe to my channel