Gujarat News : भरूच के दहेज GIDC की केतुल केमिकल्स में भीषण आग, ट्रायल रन के दौरान सॉल्वेंट में रिएक्शन की आशंका
रिपोर्टर पठान अकबरखान वडोदरा गुजरात
भरूच (गुजरात): भरूच जिले के दहेज GIDC स्थित केतुल केमिकल्स कंपनी में नए प्रोडक्ट के ट्रायल रन के दौरान भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सॉल्वेंट की बड़ी मात्रा में रिएक्शन या विस्फोट के कारण आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते सॉल्वेंट वेयरहाउस को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। समय रहते प्लांट में मौजूद सभी 10 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

आग लगने के कारणों की पुष्टि के लिए इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड हेल्थ विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि नए प्रोडक्ट के ट्रायल के दौरान सॉल्वेंट में रासायनिक प्रतिक्रिया या विस्फोट के चलते यह हादसा हुआ। फिलहाल फायर विभाग और संबंधित एजेंसियां आग पर पूरी तरह काबू पाने और नुकसान का आकलन करने में जुटी हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Subscribe to my channel