Uttar Pradesh News : मासुम स्कूली बच्चों के साथ जानजोखिम डाल कर ले जाते हैं स्कूल। बैखौफ बिना किसी भय के स्कूली बच्चों को फर्राटे भरते हुए स्कूल पहुंचाते हैं।
मौदहा की सड़कों पर दौड़ रहे मौत के ऑटो
रिपोर्टर लोटन प्रसाद हमीरपुर उत्तर प्रदेश
भरुआसुमेरपुर हमीरपुर का मौदहा बड़ा चौराहा बच्चों की जान जोखिम में डालकर स्कूल ले जा रहे हैं ऑटो चालक, चार की जगह बैठाते हैं 10 से 15 नौनिहाल बच्चे खटरा ऑटो मैं मौदहा में सुरक्षा नियमों के तहत स्कूली बच्चों को ऑटो में ढोने पर प्रतिबंध लगाया गया है इसके बावजूद, अभिभावकों की मजबूरी और सस्ते विकल्प के कारण ऑटो चालक धड़ल्ले से मानकों की अनदेखी करके बच्चों को ठूंस-ठूंस कर ढो रहे हैं। यह भीषण दुर्घटना का कारण बन सकता है।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बच्चों का आवागमन ई रिक्शा और ऑटो पर प्रतिबंधित है। नियम है कि व्यावसायिक वैन और स्कूल बसों से ही बच्चों को लाने-ले जाने की अनुमति है ताकि किसी दुर्घटना की स्थिति में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके बाद भी इस नियम का उल्लंघन किया जा रहा है परिवहन विभाग व मौदहा यातायात पुलिस की भी नहीं पड़ रही नजर ऑटो को रास्ते में न कोई रोकने वाला था और न टोकने वाला। इन ऑटो वालों से परिवहन विभाग और यातायात पुलिस अनजान बनी हुई हैं।



Subscribe to my channel